आप सभी को मेरी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये। हमारे द्वारा डाली गई उपयोगी जानकारियो एवं ब्लॉग को आप सभी मित्रो ने समय-समय पर पढा एवं पसंद किया। उसके लिए आप सभी मित्रो का हार्दिक आभार व्यक्त करता हुँ। आशा करता हु कि आगे भी आप सभी मित्रो का सहयोग इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा एवं आप इन उपयोगी जानकारियो को आगे अपने मित्रो में फैलाते रहेंगे। अभी हमारे द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए "लक्ष्मी साधना एवं प्राप्ति के उपाय" नामक पुस्तक का ऑनलाइन प्रकाशन प्रत्येक दिन किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि इस पुस्तक की जानकारिया आप सभी के लिए लाभदायक सिद्ध होगी एवं महालक्ष्मी का आशीर्वाद आप सभी को प्राप्त होगा। इसके अलावा हमारे अन्य ब्लॉग जैसे- श्वेतार्क गणपति, कुबेर कलश, कनकधार यन्त्र, श्री यन्त्र, गौमती चक्र आदि महत्व पूर्ण ब्लॉग समय-समय पर हमारे द्वारा डाले गए है। यह सभी सामग्री लक्ष्मी प्राप्ति के लिए सहयोग प्रदान करने वाली है। एवं सभी के लिए लाभदायक है। भगवान से आप सभी के लिए मंगल कामना करता हु एवं प्रार्थना करता हुँ कि महालक्ष्मी की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे। "शुभ दीपावली एवं मंगलमय दीपावली।।"
WRITTEN BY - PANDITNMSHRIMALI
